ePaper

राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

Updated at : 24 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को राजस्व विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यों को अभियान के रूप में सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी.

विज्ञापन

जमुई . जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को राजस्व विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यों को अभियान के रूप में सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक में मुंगेर आयुक्त से प्राप्त निर्देशों पर अंचल स्तर पर ऑनलाइन जमाबंदी में अंतिम लगान विवरण दर्ज करने, मूल जमाबंदी से मिलान कर अशुद्धियों को दूर करने, छूटे हुए जमाबंदी को ऑनलाइन करने, डिजिटाइजेशन के अंतर्गत लॉक जमाबंदी को अनलॉक करने, सरकारी भूमि का सत्यापन करने एवं अभियान बसेरा-2 के तहत कार्यों का अंतिम निष्पादन करने के लिए दिशा-निर्देश डीसीएलआर व अंचलाधिकारियों को दिए गये. जिलाधिकारी ने संबंधित वरीय अधिकारियों को सभी अंचलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित अंचलों में जांच कर प्रतिवेदन राजस्व शाखा को समर्पित करें तथा जहां अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है वहां के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करें. अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पर्चा निर्गत से संबंधित लंबित अभिलेखों को स्वीकृति हेतु कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर सभी प्रस्तावों का निष्पादन करने का भी आदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि सर्वेक्षित भूमिहीन परिवारों के प्रति किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता स्वीकार नहीं की जाएगी. बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन