होमगार्ड बहाली को लेकर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
होमगार्ड बहाली को लेकर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

जिले में 26 मई से 12 जून तक आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड ) जावन बहाली प्रक्रिया को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार संध्या श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जमुई. जिले में 26 मई से 12 जून तक आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड ) जावन बहाली प्रक्रिया को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार संध्या श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम का निरीक्षण की. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मियो को निर्देश देते हुए कहा कि होमगार्ड जावन बहाली प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्व कर लिया जाये. उन्होंने बताया कि मैदान में रनिंग ट्रेक का निर्माण शीघ्र कराने के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सुविधा, हेल्थ कैंप, एम्बुलेंस व्यवस्था, वेटिंग एरिया, बैरिकेडिंग कार्य किया जाना है. इसके साथ ही सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी भी काराया जायेगा. इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन