विभिन्न मामलों में वांछित आठ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में वांछित आठ आरोपित गिरफ्तार

थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात फरार वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित कील आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खैरा. थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात फरार वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित कील आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार खैरा महादलित टोला निवासी ललन चौधरी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. शराब कांड में फरार भौड़ निवासी ओमप्रकाश कुमार, निरंजन विश्वकर्मा व नवडीहा गांव से महेश मांझी, संजय मांझी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि टिहिया निवासी निशांत कुमार और शिबु कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन