बुजुर्ग सुगनी देवी की हत्या में पुत्री भी शामिल, हुई गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के ढिवा गांव में बीते 10 अप्रैल को बुजुर्ग सुगनी देवी हत्याकांड में उसकी पुत्री ही शामिल थी. उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
झाझा. थाना क्षेत्र के ढिवा गांव में बीते 10 अप्रैल को बुजुर्ग सुगनी देवी हत्याकांड में उसकी पुत्री ही शामिल थी. जिसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला हत्याकांड का बारीकी से जांच की गयी. हत्याकांड में उसकी पुत्री रमणी देवी का शामिल होने की बात सामने आयी. इसके बाद उसे उसके मायके ढिवा गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि हत्या का कारण जमीन बेचने को लेकर घर में विवाद चल रहा था. इस कारण आरोपी पुत्री व मां के बीच लगातार विवाद बढ़ते जा रहा था. इसी क्रम में रमणी ने अपनी मां की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद से ही हर बिंदुओं पर गहन छानबीन की गयी. जिसमें उसकी पुत्री द्वारा हत्या किये जाने का मामला सामने आया. तभी इसकी गिरफ्तारी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




