ePaper

पूजा पंडालों में गूंजा मां सरस्वती का जयघोष

Updated at : 23 Jan 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में गूंजा मां सरस्वती का जयघोष

वसंत पंचमी पर बरहट प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई. क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों व निजी आवासों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरहट. वसंत पंचमी पर बरहट प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई. क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों व निजी आवासों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. स्कूलों व निजी संस्थानों में छोटे-छोटे बच्चों ने विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की आराधना की. पूजा पंडालों में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गयी. पूजा पंडालों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के उपरांत पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पंडालों को आकर्षक व जगमगाती लाइटों से सजाया गया था. इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगदेवा, प्राथमिक विद्यालय केवाल, गुगुलडीह, पांडो व बरहट के छात्र-छात्राओं ने भी पूजा-पाठ कर मां सरस्वती से सफलता की कामना की. बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन