ePaper

विवाहिता का शव बरामद, सास-ससुर हिरासत में

Updated at : 01 Jul 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का शव बरामद, सास-ससुर हिरासत में

प्रखंड क्षेत्र की चांय पंचायत के परासी गांव में से मंगलवार सुबह विवाहिता का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की चांय पंचायत के परासी गांव में से मंगलवार सुबह विवाहिता का शव बरामद किया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी मिथिलेश कुमार दास की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है. मृतका के पिता झारखंड राज्य के सरांवा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी मुरारी दास ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी करीब आठ माह पूर्व परासी गांव निवासी अभिनंदन दास के पुत्र मिथलेश कुमार दास से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. शादी के छह महीना तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा. इसके बाद से मेरे दामाद, समधी हरिनंदन दास, समधन गीता देवी रुपये के अलावा पलंग, गोदरेज आदि सामान की मांग करने लगे. इस कारण से उक्त लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित भी करने लगे थे. पुत्री से इसकी जानकारी मिलने के बाद हमलोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन इन लोगों के ऊपर कोई असर नहीं हुआ. इसे लेकर गांव में पंचायत भी करायी गयी लेकिन इसके बाद भी दामाद सहित सुसराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ और अतत: मेरी बेटी को ससुराल वालों ने जान से मार दिया है. जबकि मृतका के ससुर ने बताया कि मंगलवार को वार्षिक पूजा होनी थी. इस कारण मैं और मेरी पत्नी सामान खरीदारी करने बाजार गये थे वापस लौटे तो पता चला कि बहु फंदा से लटकर अपनी जान दे दी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. खबर भेजे जाने तक मायके पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन