महिला को उपलब्ध कराया गया रक्त

निजी अस्पताल में भर्ती प्रसव पीड़िता को चंदन सिंह फाउंडेशन की ओर से रक्त उपलब्ध कराया गया.
चकाई प्रखंड के बोगी पंचायत अंतर्गत तेलियामारण गांव की निवासी देवंती देवी को प्रसव पीड़ा के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई. इस संकट की घड़ी में चंदन सिंह फाउंडेशन के प्रमुख चंदन सिंह ने न केवल समय पर अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान किया, बल्कि आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर मानवीयता की मिसाल पेश की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










