भाजपा ने वार्डों में सक्रिय सदस्यों के साथ बनायी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने वार्डों में सक्रिय सदस्यों के साथ बनायी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की ओर से रविवार को शहर स्थित एक निजी सभागार में कोर कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

जमुई. भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की ओर से रविवार को शहर स्थित एक निजी सभागार में कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने की. इस बैठक का उद्देश्य नगर के 30 वार्डों में सक्रिय सदस्यों की अलग-अलग बैठक की तैयारी करनी थी. नगर अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दो दिनों में सभी वार्डों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है और इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी. मौके पर रवींद्र कुमार सिंह, प्रमोद पाल, धनंजय चंद्रवंशी, राजेंद्र यादव, प्रकाश कुमार वर्णवाल, रमन कुमार सिंह, मनिश वर्णवाल, धर्मेंद्र शर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन