ePaper

अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग : सुपर कैट की आसान जीत, आठ विकेट से विजय

Updated at : 23 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग : सुपर कैट की आसान जीत, आठ विकेट से विजय

जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में सुपर कैट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति देवी की टीम को आठ विकेट से पराजित कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में सुपर कैट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति देवी की टीम को आठ विकेट से पराजित कर दिया. शुक्रवार की सुबह जेएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में सुपर कैट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी शांति देवी की टीम 31 ओवर में महज 105 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से अमित कुमार ने 21 रन, प्रिंस कुमार और अभिषेक राज ने 16-16 रन का योगदान दिया. सुपर कैट के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा. आर्यन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि प्रेरक को 2 विकेट और राजेश अहिरवानी को 1 विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर कैट की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मात्र 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. दीपू यादव ने नाबाद 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं विवेक कुमार ने 16 रन और आजाद कुमार ने 13 रन बनाये. शांति देवी की ओर से अमन श्रॉफ और नीरज कुमार को एक-एक सफलता मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन