छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत सोमवार को ओबीसी छात्रावास परिसर में योग प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत सोमवार को ओबीसी छात्रावास परिसर में योग प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुये डीपीआरो भानु प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी निर्जानंद योग प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष द्वारा नशा के दुष्प्रभाव एवं उससे मुक्ति के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही नशा छोड़ने में सहायक विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया. इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक समेत विभागीय कर्मी उपस्थित रहे. कार्यशाला में प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन