अगलगी में पुआल जलकर हुआ राख
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :03 Jan 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड स्थित हथिया पंचायत के बलियो गांव में शनिवार देर संध्या एक खलिहान में अचानक आग लग जाने से तीन हजार पुआल जलकर राख हो गया.
विज्ञापन
झाझा. प्रखंड स्थित हथिया पंचायत के बलियो गांव में शनिवार देर संध्या एक खलिहान में अचानक आग लग जाने से तीन हजार पुआल जलकर राख हो गया. किसान शंकर यादव ने बताया कि हमलोग घर में थे तभी अचानक खलिहान से आग की लपट देखकर आनन-फानन में पहुंचे और इस पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन काफी कम समय में पूरा पुआल जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं टल सका है. पुआल पशुओं के चारा के लिए संग्रहित किया गया था. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी से मुआवजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




