वनभोज व खेल के साथ एसएसबी ने किया नव वर्ष का स्वागत

चरकापत्थर स्थित एसएसबी सी समवाय द्वारा कैंप में नये साल पर जनजातीय व गरीब परिवारों के बीच विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.
सोनो . चरकापत्थर स्थित एसएसबी सी समवाय द्वारा कैंप में नये साल पर जनजातीय व गरीब परिवारों के बीच विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर वनभोज, सांस्कृतिक गतिविधियां व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सहायक कमांडेंट रणधीर कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया. उन्होंने ग्रामीणों के साथ वनभोज का भी आनंद लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. उन्होंने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान वृद्धों को कंबल तथा बच्चों को जूते और खिलौने दिये गये. सहायक कमांडेंट ने कहा कि एसएसबी जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और प्रत्येक वर्ष पर्व-त्योहार पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए एसएसबी के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




