मैजिक वाहन से 105 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र स्थित मोदी चिमनी के समीप से शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक मैजिक वाहन से 105 बोतल शराब बरामद किया है.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र स्थित मोदी चिमनी के समीप से शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक मैजिक वाहन से 105 बोतल शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. उत्पाद पुलिस द्वारा मैजिक वाहन को जब्त कर उसे उत्पाद थाना लाया गया. जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के मोदी चिमनी के समीप मैजिक वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और उक्त स्थान पर छापेमारी की गयी. जहां एक पुराना मैजिक वाहन की जांच की गयी तो उसमें से 105 बोतल यानी 49.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर झाझा थाना क्षेत्र के करहरा निवासी कांग्रेस यादव का पुत्र सुनील कुमार है. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विभाग के सचिव और डीएम के निर्देशानुसार जिले भर में लगातार शराब तस्करों व शराबियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिले में शराब बंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन कराना मेरी प्राथमिकता में शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




