ePaper

Sikandra Assembly Constituency 2025 News: सिकंदरा का होगा विकास : प्रफुल्ल कुमार मांझी

Updated at : 14 Nov 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Sikandra Assembly Constituency 2025 News: सिकंदरा का होगा विकास :  प्रफुल्ल कुमार मांझी

Sikandra Assembly Constituency 2025 News: प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कहा कि ये जीत मेरी नहीं सिकंदरा विधानसभा की जनता की जीत है.

विज्ञापन

Sikandra Assembly Constituency 2025 News: जमुई. मोदी, नीतीश और जीतन राम मांझी की जोड़ी हीट हो गइल बा, जोड़ी हीट हो गइल बा उक्त गाना गाकर सिकंदरा विधानसभा से दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी प्रफुल्ल कुमार मांझी ने खुशी जाहिर किया. प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कहा कि ये जीत मेरी नहीं सिकंदरा विधानसभा की जनता की जीत है. विधानसभा की जनता ने प्यार बरसाते हुये वोट रुपी आशिर्वाद दिया है. उसके लिये मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में सिकंदरा विधानसभा का चौमुखी विकास करने का कार्य करूंगा. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने हमारे नेता नीतीश, मोदी और जीतन राम मांझी के विकास कार्य करने की शैली को देखते हुये दुबारा हमें विधानसभा भेजने का कार्य किया है. प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बताया कि सिकंदरा के विकास के लिये जो कार्य अधुरा रह गया उसे भी पूरा करुंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन