नशे में धुत सात लोग धराये, एक वारंटी भी गिरफ्तार

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :23 Apr 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत सात लोग धराये, एक वारंटी भी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर शाम विभिन्न जगहों से शराब के नशे में धुत सात लोगों को पकड़ा.

विज्ञापन

सोनो. स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर शाम विभिन्न जगहों से शराब के नशे में धुत सात लोगों को पकड़ा. सभी का मेडिकल जांच में एल्कोहल सेवन की पुष्टि होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब का सेवन करते हुए सात लोगों को पकड़ा गया. इनमें मोरवेया का अशोक भुल्ला, बेलम्बा का नारायण पंडित, कुंदन कुमार व खीरू भुल्ला, तेतरिया का रामानंद मंडल, छप्परडीह का सुरेश यादव व हरिहरपुर का नीतीश कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जायेगी. पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी संतोष वर्णवाल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन