हेलमेट जांच के दौरान पुलिस व बाइक सवार युवक में झड़प

खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर में गुरुवार को वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस व बाइक सवार युवक के बीच झड़प हो गयी.
जमुई . खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर में गुरुवार को वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस व बाइक सवार युवक के बीच झड़प हो गयी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बताया जाता है कि यह विवाद हेलमेट की जांच से शुरू हुआ. इसके बाद दोनों के बीच झड़प शुरू हो गयी. युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहा था. पुलिस ने उसे जांच के दौरान रोका. युवक का आरोप है कि जुर्माने के नाम पर चार हजार रुपये मांगे गये. जब उसने केवल हेलमेट का चालान काटने की बात कही तो पुलिस ने उसका मोबाइल छीन लिया और मिस कॉल कर नंबर ले लिया. युवक का कहना है कि जुर्माना नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गयी. साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बिना नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे थे. इधर, यातायात पुलिस का कहना है कि युवक खुद को मीडिया कर्मी बता रहा था, लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था. पुलिस ने मारपीट के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि युवक ने पहले बदसलूकी की थी. इस कारण स्थिति बिगड़ी. घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










