बैंक से रुपये निकाल घर लौट रहे युवक से 50 हजार की झपटमारी

Updated:
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल घर लौट रहे युवक से 50 हजार की झपटमारी

थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार झपटमारों ने एक युवक से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार झपटमारों ने एक युवक से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया. झपटमारों ने युवक के हाथ से 50 हजार रुपये भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, घनबेरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह गोपालपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर पैदल ही घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया और तेजी से खैरा की ओर भाग निकले. पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के समीप स्थित एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज जब्त किया गया है. फुटेज में एक संदिग्ध अपराधी की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. उसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन