ePaper

हावड़ा-लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के समय में संशोधन

Updated at : 22 Apr 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के समय में संशोधन

दोनों दिशाओं में झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

विज्ञापन

झाझा. रेलवे ने लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के समय को संशोधित करने का निर्णय लिया है, जिसे पहले अधिसूचित किया गया था. आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी दीप्तिमय दत्त ने बताया कि लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन आगामी 25 अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को 10 ट्रिप चलायी जाएगी. यह ट्रेन लालकुआं से दिन के 01:35 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि 09:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यही ट्रेन हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल आगामी 26 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 10 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन हावड़ा से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दिन के 01:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी. उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन