ePaper

आगलगी पीड़ित परिवार को समग्र सेवा संस्था ने दी राहत सामग्री

Updated at : 03 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
आगलगी पीड़ित परिवार को समग्र सेवा संस्था ने दी राहत सामग्री

थाना क्षेत्र के भूदानपुरी गांव में बीते बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह बेघर कर दिया.

विज्ञापन

बरहट. थाना क्षेत्र के भूदानपुरी गांव में बीते बुधवार की रात हुई अगलगी की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह बेघर कर दिया. इस हादसे में छप्परनुमा घर में रह रहे घुटर मांझी का आशियाना पलभर में जलकर राख हो गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में वे गंभीर रूप से झुलस गये. आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. वहीं तीन बकरी और मुर्गी भी इस हादसे में जलकर मर गये. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल 112 नंबर की पुलिस टीम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल घुटर मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने और रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी. इस दुखद घटना के बाद समग्र सेवा संस्था ने मानवीय पहल करते हुए बीते शुक्रवार की देर रात पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध करायी. संस्था की ओर से चावल, दाल, आटा, मुढ़ी, चूड़ा, आलू, सब्जी सहित वस्त्र प्रदान किए गए, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सकी. मौके पर संस्था के दीपक कुमार, सोनू कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन