ePaper

जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार कार्यक्रम में आलोक राज हुए शामिल

Updated at : 04 Aug 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार कार्यक्रम में आलोक राज हुए शामिल

नगर क्षेत्र स्थित राधिका विवाह भवन में सोमवार को जन सुराज पार्टी की ओर से संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

सिकंदरा. नगर क्षेत्र स्थित राधिका विवाह भवन में सोमवार को जन सुराज पार्टी की ओर से संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ई उत्तम कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर भोजपुरी गायक आलोक राज, पूर्व मंत्री और सिकंदरा के आठ बार के विधायक रहे रामेश्वर पासवान के पुत्र जयप्रकाश पासवान समेत कई लोग जनसुराज में शामिल हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज संगठन का उद्देश्य बिहार को बदलने के लिए प्रतिबद्ध लोगों को एक साथ जोड़ना है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में गायक आलोक राज, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के पुत्र जयप्रकाश पासवान, रामाशीष सिंह, विपिन कुशवाहा समेत अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे. कार्यक्रम में महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, पूर्व महासचिव जमादार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष नीलम मेहता, अभियान समिति संयोजक रणधीर पासवान, रमाकांत सिंह उर्फ भोली सिंह, प्रदीप चौधरी, महादेव मांझी, मनोज पांडेय, सरोवर महतो, श्याम किशोर महतो, संगठन प्रवक्ता ज्योतिष कुमार, विपिन कुमार, अनिल साह, राजीव कुमार, रिना देवी, रंजीत कुमार वर्मा, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन