ePaper

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग करने पर किया प्रदर्शन

Updated at : 14 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग करने पर किया प्रदर्शन

पांच करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बन रहे रेफरल अस्पताल का भवन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए इसकी जांच की मांग की है.

विज्ञापन

झाझा. पांच करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बन रहे रेफरल अस्पताल का भवन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए इसकी जांच की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव समेत कई लोगों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग भवन निर्माण में नहीं किया जा रहा है. चारों तरफ से घेरा लगा दी गयी है. संवेदक मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं. जब अभियंता को स्पॉट पर बुलाया जाता है तो अभियंता नहीं आकर फोन से ही बात करते हैं. उन्होंने बताया कि मिट्टीयुक्त बालू, कम सीमेंट निम्न किस्म का कंक्रीट डाला जा रहा है. इससे न सिर्फ सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि बन रहे अस्पताल भवन भी कमजोर होगा. उन्होंने उच्च अधिकारियों से बन रहे अस्पताल भवन की जांच की मांग करते हुए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किए जाने की बात कहा है. मौके पर मनोज ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन