ePaper

गोलीबारी मामले में वीडियो तलाश रही पुलिस

Updated at : 20 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी मामले में वीडियो तलाश रही पुलिस

अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के भौंड गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस वीडियो की तलाश रही है. इसे लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है. घटना को लेकर खैरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भौंड गांव निवासी गोपाल सिंह के बेटी की शादी में बांका जिले के बहोरना गांव से बारात आयी थी. इसी दौरान हर्ष फायरिंग में बहोरना गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक मुरलीधर सिंह को गोली लग गयी. इसे लेकर वीडियो की तलाश की जा रही है, लेकिन परिवार या अन्य किसी के द्वारा वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया है. घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है.

18 अप्रैल की रात बांका के बहोरना से भौंड गांव आयी थी बारात

गौरतलब है कि बीते 18 अप्रैल की रात बांका जिले के बहोरना गांव निवासी स्व दिनेश सिंह के बेटे चिंटू सिंह की बारात भौंड गांव में आयी थी. बारात में शामिल कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, इससे यह हादसा हुआ. घायल मुरलीधर सिंह ने बताया था कि शिव-पार्वती मंदिर से समधी मिलन समारोह के लिए बारात निकली थी. इसी दौरान 2-3 गोलियों की आवाज सुनाई दी और उनके पैर में गोली लगने से वे गिर पड़े. घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया था. हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें मुंगेर रेफर किया गया, वहां से भी उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन