पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

तीस हजार रुपये वसूला जुर्माना
गिद्धौर. जिला परिवहन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर गिद्धौर के समीप सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया वाहनों के डिक्की टूल बॉक्स आदि की सघनता से जांच की गयी. जांच के क्रम में कई दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों की अनदेखी पर जुर्माना वसूला गया. सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारी द्वारा दिया गया. इसके साथ ही कहा गया कि हमेशा ही अपने साथ गाड़ी के कागजात ले कर चलें, वाहन जांच के दौरान दोपहिया चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गयी, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने और दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की अपील की गयी. जांच के दौरान कई वाहनों से बतौर जुर्माना 30 हजार रुपया वसूला गया. इस वाहन जांच अभियान में परिवहन विभाग के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
पुलिस ने दर्जन भर डीजे को किया जब्त, दुर्गा पूजा को लेकर कार्रवाई
खैरा. दशहरा के दौरान प्रशासन ने डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है. इसके बावजूद अलग-अलग जगह पर डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस की टीम ने खैरा थाना क्षेत्र के खैरा व गोपालपुर में करीब एक दर्जन जगहों पर कार्रवाई करते हुए डीजे और उसकी पूरी मशीनरी को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि डीजे के इस्तेमाल पर रोक लगायी गयी है. इसके बावजूद जो लोग डीजे बजाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




