प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर लोगों को किया जागरूक

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर पर जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी की देखरेख में सीएचआई एचके सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर पर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित रेलवे यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमसबों को जागरुक होकर कार्य करना है. साथ ही पॉलिथीन पर भी रोक लगाना है. ताकि हमारा पर्यावरण सही रहे. उन्होंने आम रेलवे यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखें. प्लास्टिक का इस्तेमाल कम-से-कम करें. साथ ही अन्य लोगों को भी बतावें. ताकि आमलोगों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन