वन्य क्षेत्र में शिविर लगाकर की गयी लोगों की जांच व नि:शुल्क दवा वितरण

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ए समवाय द्वारा शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पिपराखांड़ गांव में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
खैरा. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ए समवाय द्वारा शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पिपराखांड़ गांव में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान जंगली व ग्रामीण क्षेत्र के अति संवेदनशील माने जाने वाले गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. इस चिकित्सा शिविर में 16वीं वाहिनी के चिकित्सक मनीष कुमार खंडेवाल ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की विधिवत स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया. शिविर के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा रोग, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों की भी जानकारी दी गयी. 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर ए समवाय परासी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पिपरा खाँड़, चेतुआ डीह, सलैया और कसैया गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आम लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




