पतसंडा पंचायत में जलजमाव बना मुसीबत, वार्ड 4 व 12 के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

Updated:
विज्ञापन
पतसंडा पंचायत में जलजमाव बना मुसीबत, वार्ड 4 व 12 के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 और 12 में बारिश के बाद जलजमाव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 और 12 में बारिश के बाद जलजमाव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है. हालात ऐसे हैं कि घरों तक पानी पहुंच रहा है, जिससे वार्डवासियों के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. बारिश के इस मौसम में जलजमाव के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद आज तक इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से नाराज वार्डवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. वार्ड संख्या 4 के निवासी विजय कुमार ने बताया कि बरसात में नालियों की सफाई नहीं होती है, इस कारण बारिश का पानी गलियों से होकर बहता है और घरों में घुसने लगता है. वहीं वार्ड संख्या 12 की सीमा देवी ने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार पड़ने लगे हैं. इस संबंध में पंचायत सचिव दीपक कुमार से पूछे जाने पर बताया कि इसे लेकर जल्द ही योजना बनाकर समाधान कराया जायेगा. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लोगों की रक्षा हो सके. >

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन