सर्द हवा की कनकनी के बीच लोगों ने मनाया जश्न

नये वर्ष के आगमन पर पहली जनवरी को प्रखंड क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. गुरुवार को नूतन वर्ष का लोगों ने स्वागत करते हुए जमकर जश्न मनाया.
सोनो . नये वर्ष के आगमन पर पहली जनवरी को प्रखंड क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. गुरुवार को नूतन वर्ष का लोगों ने स्वागत करते हुए जमकर जश्न मनाया. बुधवार रात जैसे ही घड़ी के सूई 12 पर पहुंचा चारों ओर पटाखों की आवाज गूंजने लगा. गुरुवार को नव वर्ष के स्वागत में किसी ने पिकनिक मनाया तो किसी ने धार्मिक स्थल पर जाकर पूजा अर्चना किया. वहीं कुछ लोग घर में ही रहकर नए साल का जश्न मनाया. बीते दस दिनों से कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार को अच्छी खासी धूप आया जिस कारण लोगों ने पिकनिक का जमकर लुत्फ उठाया. सोनो से महज ढाई तीन किलोमीटर दूर पंचपहाड़ी की खूबसूरत वादियों में पिकनिक मनाने वालों की सर्वाधिक भीड़ देखी गयी. लोगों ने पंचपहाड़ी में पिकनिक मनाने के उपरांत पहाड़ के ऊपर बने विभिन्न मंदिरों व सैकड़ों वर्ष पूर्व ऋषि द्वारा किए गए तपस्या स्थल की गुफा सहित कई चीजों को देखने के लिए पहाड़ का भ्रमण किया. पहाड़ के ऊपर बैंगा पहाड़ और नावा पहाड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. इस पिकनिक स्पॉट पर कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ आकर पिकनिक मनाया तो कई लोग दोस्तों के साथ आकर आनंद उठाते देखे गए. भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल की तैनाती भी रही. पंचपहाड़ी के अलावा प्रखंड कार्यालय परिसर से उत्तर पूर्व की दिशा में स्थित बेरहवा झरना के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर भी स्थानीय लोग पहुंचे और नए वर्ष का यहां जश्न मनाया. बटिया के कटहरा टांड स्थित बरनार जलाशय निर्माण स्थल पर भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. इस वर्ष यह खूबसूरत वादी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. बरनार नदी के उस पार ब्रह्म देवी मंदिर के समीप व अन्य कई प्राकृतिक जगहों पर भी लोग आकर नए वर्ष के आगमन का आनंद लिए. स्थानीय पिकनिक स्पॉट के अलावे दूरदराज के भीम बांध व गिरिडीह के वाटरफॉल जैसे कई नामी पिकनिक स्पॉट पर भी प्रखंड से लोग पिकनिक मनाने गए. तारापीठ, देवघर व रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भी यहां से लोग रवाना हुए. कई लोग ठंड को देखते हुए अपने घर के छत पर ही पिकनिक मनाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




