ePaper

डीजे-ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध, पूजा समिति को लेनी होगी अनुमति

Updated at : 20 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे-ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध, पूजा समिति को लेनी होगी अनुमति

सरस्वती पूजा व शबे बारात पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया.

विज्ञापन

सोनो. सरस्वती पूजा व शबे बारात पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया. थानाध्यक्ष ने उपस्थित गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जायेगा. सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ऑर्केस्ट्रा, फूहड़ नृत्य-गीत पर भी रोक लगायी गयी है. रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं. यहां के भाईचारे जैसे गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि पूजा समिति के आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस के रूप में अनुमति लेनी होगी. प्रतिमा विसर्जन निर्धारित मार्ग और निर्धारित समय के अनुसार ही किया जायेगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में पुलिस सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, धनंजय सिंह, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष जमादार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिगंबर पांडेय, गुरुदयाल यादव, सरपंच यमुना ठाकुर, पूर्व सरपंच मकबूल अंसारी, सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश पांडेय, परमेश्वरी सिंह, जैनुल मियां, फिरोज मियां, केदार मंडल, सुभाष यादव, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन