गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित हुए पवन

Updated at :27 Jan 2025 9:26 PM
विज्ञापन
गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित हुए पवन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में झंडोत्तोलन के उपरांत प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आंनद ने संयुक्त रूप से गुड समेरिटन के रूप में पवन कुमार को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जमुई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में झंडोत्तोलन के उपरांत प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आंनद ने संयुक्त रूप से गुड समेरिटन के रूप में पवन कुमार को सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें परिवहन विभाग की ओर से दस हजार रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मटिया गांव निवासी पवन कुमार को सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद पहुंचाने को लेकर परिवहन विभाग ने सम्मानित किया गया है. बताया जाता है कि विभाग कि इस पहल से समाज के अन्य लोग जागरूक होकर सड़क दुघर्टना में घायल लोगों की मदद करने को आगे आयेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन