पैक्स चुनाव- प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न हुआ आवंटित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 8:50 PM
प्रखंड में 03 दिसंबर को होने वाली पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया.
गिद्धौर : प्रखंड में 03 दिसंबर को होने वाली पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया. बताते चलें कि पतसंडा में पैक्स के अध्यक्ष पद हेतु 05 उम्मीदवार, मौरा में 05, रतनपुर में 05, गंगरा में 04 प्रत्याशी अपनी अपनी सीटों पर दावेदारी दिखा रहे हैं, वहीं प्रबंध कार्यकारिणी पद पर पतसंडा से पुरुष वर्ग में 09 महिला में 04, मौरा में पुरुष वर्ग में 11 महिला में 05, रतनपुर में पुरुष वर्ग में 09 महिला में 04 वहीं गंगरा पंचायत में पुरुष वर्ग में 08 एवं महिला वर्ग में 05 प्रत्याशी प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अपने अपने पैक्स सीट से चुनाव में अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं. वहीं पैक्स चुनाव को लेकर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पतसंडा, गंगरा, मौरा एवं रतनपुर पंचायत में आगामी 03 दिसंबर को पैक्स का चुनाव प्रसासन की कड़ी निगरानी में निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं 03 दिसंबर को ही मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










