ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

झाझा-जसीडीह रेलखंड के मध्य सिमुलतला-घोरपारन स्टेशन बीच अप ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 352/ 15- 17 के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.

विज्ञापन

सिमुलतला. झाझा-जसीडीह रेलखंड के मध्य सिमुलतला-घोरपारन स्टेशन बीच अप ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 352/ 15- 17 के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. घटना की जानकारी सिमुलतला स्टेशन मास्टर को गाडी़ संख्या 22197 अप प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट के द्वारा लगी. आरपीएफ सिमुलतला के द्वारा तुरंत पटरी से शव को हटाकर आवागमन को सामान्य किया. इस कारण कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई. समाचार संकलन तक मामले की जानकारी मेमो के द्वारा स्थानीय सिमुलतला पुलिस को दी जा रही है. पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर अंत्यपरीक्षण के लिए शव को जमुई लेकर जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन