JAMUI : तीसरे दिन भी चला जिला प्रशासन का बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
JAMUI : तीसरे दिन भी चला जिला प्रशासन का बुलडोजर

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. तीसरे दिन बोधबन तालाब से लेकर थाना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा. अभियान के दौरान बुलडोजर लगाकर सड़क किनारे दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की, ताकि बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सके. वहीं पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरे अभियान के दौरान स्थिति नियंत्रण में रही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन