कुमरडीह प्राथमिक विद्यालय में नहीं बना मध्याहन भोजन, बच्चों में रोष

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :06 May 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
कुमरडीह प्राथमिक विद्यालय में नहीं बना मध्याहन भोजन, बच्चों में रोष

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कुमरडीह में बुधवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने से छात्रों व अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कुमरडीह में बुधवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने से छात्रों व अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला. भोजन नहीं मिलने के कारण छोटे-छोटे बच्चे पढ़ायी छोड़ मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में मध्याहन भोजन नहीं बनने को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है और इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का किचन शेड काफी जर्जर हो चुका है. हल्की बारिश में ही चूल्हा भीग जाता है, जिससे भोजन बनाना संभव नहीं हो पाता. उनका कहना है कि ऐसी स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. अभिभावकों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत मिलने वाला मध्याहन भोजन बच्चों के लिए दिन का मुख्य भोजन होता है. ऐसे में भोजन नहीं बनना बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर असर डाल रहा है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंशुमान पटेल ने बताया कि बारिश के कारण चूल्हा भींग जाने से मंगलवार को भोजन नहीं बन सका. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय की स्थिति में सुधार करने, किचन शेड की मरम्मत कराने तथा नियमित रूप से मध्याहन भोजन संचालित करने की मांग की है, ताकि बच्चों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन