रसोइया के घर से बरामद हुआ मिड-डे मील का चावल, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

प्रखंड की कुंधुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनाडीह में मिड-डे मील योजना से जुड़ा चावल रसोइया के घर से बरामद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
गिद्धौर. प्रखंड की कुंधुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनाडीह में मिड-डे मील योजना से जुड़ा चावल रसोइया के घर से बरामद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ग्रामीणों ने रसोइया के घर से बोरी में रखा चावल बरामद कर विद्यालय को सुपुर्द किया, जिसका वीडियो अब चर्चा में है. इस वायरल वीडियो ने सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना में हो रही गड़बड़ी की पोल खोल दी है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










