प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मण झा की अध्यक्षता में शहर के सनफ्लावर एकेडेमी प्रांगण में बीते रविवार देर संध्या को हुई.

विज्ञापन

झाझा. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मण झा की अध्यक्षता में शहर के सनफ्लावर एकेडेमी प्रांगण में बीते रविवार देर संध्या को हुई. बैठक का संचालन अभिषेक कुमार ने किया .इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से संगठन की मजबूती पर बल दिया. अध्यक्षता करते हुए श्री झा ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन किया जाएगा. जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ईस्माइल अहमद उपस्थित होंगे. वह उपस्थित संचालकों को संबोधित कर दिशा निर्देश भी देंगे. उन्होंने बताया कि उस दिन न सिर्फ संगठन की मजबूती के लिए कई तरह के कार्य किए जाएंगे, बल्कि जिलाभर के संचालकों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस दौरान उपस्थित विद्यालय संचालकों ने विद्यालय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा किया. मौके पर साराडोनिक्स विद्यालय निदेशक ई एम अख्तर, जिला महासचिव बिजय सिंह, अमर सिंह, बिजय पासवान, पुरुषोत्तम कुमार, सौरव झा, शाहनबाज आलम समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन