ePaper

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए की चर्चा

Updated at : 25 Jun 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए की चर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बुधवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक शंकर राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सिकंदरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बुधवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक शंकर राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. बैठक में महासभा के दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज समेत समस्त अति पिछड़ी जातियों के हित में केंद्र सरकार रोहिणी आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करे. उन्होंने कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार चंद्रवंशी के निर्देश पर पूरे जनकल्याण योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाने में महासभा अपना सक्रिय योगदान देगी. बैठक में गया जी जिला के लटुआ थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की गयी और सरकार से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गयी. बैठक में सहदेव चंद्रवंशी, अरुण राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार चंद्रवंशी, इंद्रदेव राम, राजकुमार राम, शांति देवी, राधे राम, मंटू कुमार, पारस राम, सन्नी देव, धीरज चंद्रवंशी, सूरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन