पैक्स का वार्षिक आमसभा में किसानों के हित में कई प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
पैक्स का वार्षिक आमसभा में किसानों के हित में कई प्रस्ताव पारित

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहियारी पंचायत के दहियारी में पैक्स का वार्षिक आमसभा सह कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहियारी पंचायत के दहियारी में पैक्स का वार्षिक आमसभा सह कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष शुकदेव यादव ने की. इसमें किसानों के हित में कई प्रस्ताव पारित किये गये. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने जिस उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी दिया था उसका निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कर रहा हूं और आगे भी इसके लिए कृत संकल्पित हूं. सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सारी सुविधाओं का लाभ किसानों तक सही तरीके से पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. सदस्यों के अधिकार व कर्तव्य पर भी चर्चा की गयी. राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार राज्य फसल सहायता योजना व मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के दिशा निर्देशों पर विचार किया गया. इस मौके पर उपस्थित प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य श्याम पासवान, मोहन बरनवाल, मो नसीम अंसारी, पंकज बरनवाल, कंचन देवी, उर्मिला देवी, एकलव्य यादव, प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य कई किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन