आओ बिहार की विरासत जाने विषय को लेकर प्रश्नोत्तरी आयोजित

Published at :28 Feb 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
आओ बिहार की विरासत जाने विषय को लेकर प्रश्नोत्तरी आयोजित

जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में शुक्रवार को पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आओ बिहार की विरासत को जाने शीर्षक पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विरासत बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में शुक्रवार को पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आओ बिहार की विरासत को जाने शीर्षक पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विरासत बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 321 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसका विधिवत उद्घाटन संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार यादव, लखीसराय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और क्विज प्रतियोगिता विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार चौधरी, तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते डॉ. सुधीर कुमार यादव ने विरासत के संरक्षण की दिशा में नागरिकों की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि विरासत हमारे पूर्वजों की थाती है, और उसकी हिफाजत करना नागरिकों का नैतिक दायित्व है. हमारा यही भाव राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा व श्रद्धा को प्रदर्शित करेगा. क्विज प्रतियोगिता विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने रोचक तरीके से बच्चों से विरासत, जिले, प्रदेश और समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछे, जिससे बच्चों का ज्ञानवर्धन हुआ और साथ ही उनका मनोरंजन भी हुआ. कार्यक्रम का संचालन बिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जमुई के शिक्षक श्री मनोरंजन कुमार ने किया. इस मौके पर कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर सहित अन्य विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक और संग्रहालय के कर्मचारी जैसे अभिषेक कुमार, तुलसी पासवान, त्रिपुरारी कुमार सिंह, मो. वासिक अहसन, अबसार आलम, मिथुन मेहतर और कपिलदेव मेहतर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन