भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा, अब बना सकेंगे अपना आशियाना

Updated:
विज्ञापन
भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा, अब बना सकेंगे अपना आशियाना

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है.

विज्ञापन

जमुई . बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री सह मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने कई भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्त पर्चा सौंपा. मंत्री सादा ने कहा कि अभियान बसेरा टू के तहत जिले के सभी दस अंचलों में चयनित भूमिहीन परिवारों को पर्चा देकर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे स्थायी रूप से अपना आशियाना बना सकें. उन्होंने बताया कि शेष लाभुकों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र ही भूमि मुहैया कराई जाएगी. यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी चलता रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके पास भूमि नहीं है, वे अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. मंत्री ने महिलाओं को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि वे समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपना नाम रौशन करें. कार्यक्रम में उपस्थित झाझा विधायक दामोदर रावत ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और कुशल प्रशासनिक प्रबंधन के लिए उन्हें साधुवाद दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ), डीसीएलआर, नजारत उप समाहर्ता, जमुई सदर अंचलाधिकारी, खैरा अंचलाधिकारी सहित अभियान बसेरा टू से जुड़े कई अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन