ePaper

लखीसराय ने बांका टीम को 49 रनों से हराया

Updated at : 19 May 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय ने बांका टीम को 49 रनों से हराया

प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर -16 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम व दसवां मैच सोमवार को बांका व लखीसराय टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर -16 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम व दसवां मैच सोमवार को बांका व लखीसराय टीम के बीच खेला गया. लखीसराय की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाये. इसमें लखीसराय के बल्लेबाज आकाश कुमार ने 19 रन व शिवम कुमार ने 16 रन का योगदान दिया. बांका के बॉलर संतोष कुमार चार विकेट, ललन कुमार व सोनू कुमार ने तीन-तीन विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 54 रन ही बना पायी. इस प्रकार से लखीसराय की टीम ने 49 रनों से मैच को जीत लिया. बेहतरीन बॉलिंग करने को लेकर लखीसराय के खिलाड़ी संतोष कुमार को मैन-ऑफ-द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस दौरान अंपायर के रूप में मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार व रवि कुमार थे जबकि स्कोरर के रूप में सुमन कुमार व सौरभ कुमार थे. स्टेशन क्लब के कप्तान अमित कुमार पासवान ने बताया कि खिलाड़ी व टीम सेलेक्टर गौरीशंकर पाल, मनीष कुमार समेत कई लोगों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया. इस दौरान काफी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन