जमुई स्टेशन पर ट्रेनों का अभाव

सांसद अरुण भारती को सौंपा ज्ञापन
गिद्धौर. जिले में रेल यात्रियों की सुविधा में विस्तार व कई ट्रेनों के ठहराव की मांग काे लेकर युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार झा ने सांसद अरुण भारती को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन पर रेल मंत्रालय द्वारा संज्ञान लेने की समाजसेवी अभिषेक कुमार झा ने मांग की है. उन्होंने कहा है कि अमृत स्टेशन के रूप में जमुई रेलवे स्टेशन को विकसित करने की घोषणा के बावजूद जिले भर के रेल यात्रियों के बीच ट्रेन सुविधा का विस्तार नहीं हो सका है. रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सांसद अरुण भारती से पांच महत्वपूर्ण ट्रेन ठहराव की मांग लिखित रूप से की गयी है, सांसद अरुण भारती को सौंपे गसे ज्ञापन में समाजसेवी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर लखीसराय, मुंगेर, नवादा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के भी रेल यात्री पहुंचते हैं. ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों का समय नष्ट होता है. इसके अलावा भगवान महावीर की जन्म स्थली जाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन ही एकमात्र विकल्प है. इनकी सुविधा के लिए विभूति एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रा संग्राम एक्सप्रेस, हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस जैसे पांच महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव जमुई रेलवे स्टेशन पर आवश्यक बताया है. इधर इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद अरुण भारती ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार कर इन ट्रेनों का जमुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




