जदयू नेताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जदयू नेताओं ने नगर क्षेत्र में जागरूकता साइकिल रैली निकाली.
झाझा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जदयू नेताओं ने नगर क्षेत्र में जागरूकता साइकिल रैली निकाली. रैली का नेतृत्व जदयू नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक-से -अधिक मतदान जरूरी है. रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं, हर घर तक हम जायेंगे, मतदाता को जगायेंगे जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया. यह रैली पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित की गयी है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और लोकतंत्र में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की सहभागिता जरूरी है. रैली मुख्य बाजार से होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई संपन्न हुई. इस अभियान में कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




