जदयू ने बूथ कमेटी के विस्तार पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
जदयू ने बूथ कमेटी के विस्तार पर की चर्चा

स्थानीय किसान भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी के विस्तार पर एक बैठक आहूत की गयी.

विज्ञापन

चकाई. स्थानीय किसान भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी के विस्तार पर एक बैठक आहूत की गयी. इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी संतोष सहनी ने बूथ कमेटी कैसे बनानी है, उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. संगठन प्रभारी को सभी पंचायत अध्यक्षों ने एकमत होकर विश्वास दिलाया कि आगामी 26 तारीख तक सभी पंचायतों के बूथ कमेटी बनाकर प्रखंड अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया जायेगा. इस बैठक में उपस्थित विधानसभा प्रभारी ब्रह्मदेव मंडल, राजीव रंजन पांडेय, राजेश वर्मा, नुनधन शर्मा, मो अब्बास, कांग्रेस दास, दिनेश राम, मुरलीधर तिवारी, धर्मदेव पंडित, मो अहमद, मो नजमुल, दशरथ पासवान, लाल बहादुर यादव, शीला देवी, सुभान मियां, खेमन राम, अमित तिवारी, बबलू रावत लालमोहन रावत, विद्यानंद राव, शिवजी केसरी सहित दर्जनों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन