जमुई में आर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, डांसर हुई थी घायल

Updated:
विज्ञापन
Jamui News

Jamui News

Jamui News: जमुई में रिसेप्शन पार्टी में चली गोली, महीनों बाद पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

विज्ञापन

Jamui News: जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट — जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बीते फरवरी महीने में लोहरा गांव में आयोजित रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में नेपाली डांसर घायल हो गई थी. इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को टाउन थाना पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दोनों को मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रिसेप्शन पार्टी में चली थी गोली

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 की रात लोहरा गांव में एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी. कार्यक्रम में लखीसराय के महावीर आर्केस्ट्रा को बुलाया गया था.

आर्केस्ट्रा के दौरान नेपाल की डांसर पुनम कुमारी स्टेज पर प्रस्तुति दे रही थीं. इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी.

फायरिंग के दौरान निकला बारूद डांसर के चेहरे पर जा लगा, जिससे वह घायल हो गई थीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया था. तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के आरोपी लोहरा गांव में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गांव निवासी सतीश महतो और रविश महतो उर्फ रविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

बुधवार को दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

हर्ष फायरिंग पर लगातार सख्ती

बिहार में शादी और समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाओं को लेकर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसके बावजूद कई जगहों पर लोग कानून की अनदेखी करते हुए हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इसलिए ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन