Bihar News: घर जाने के दौरान रेलकर्मी पर बम से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

ड्यूटी से घर जाने के दौरान रविवार देर शाम को एक रेलकर्मी के ऊपर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल रेलकर्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक डॉ कृष्णमुरारी बंका व डॉ सदाब अहमद घायल का प्राथमिक इलाज किया.

विज्ञापन

ड्यूटी से घर जाने के दौरान रविवार देर शाम को एक रेलकर्मी के ऊपर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल रेलकर्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक डॉ कृष्णमुरारी बंका व डॉ सदाब अहमद घायल का प्राथमिक इलाज किया. बिहार में रेलकर्मी पर बम से हमला से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलकर्मी की गंभीर स्थिति को देख कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया. एसआइ अब्दुल हलीम अस्पताल पहुंच कर मरीज के रेफर होने से पूर्व पूछताछ की. डॉक्टर ने बताया कि रेलकर्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है.

मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव का है. घायल रेलकर्मी के पुत्र सचिन कुमार यादव ने बताया कि मेरे पिता नरेश यादव रेलवे पटना में कार्यरत हैं. रविवार को वह स्पेशल ट्रेन से झाझा स्टेशन शाम को उतर कर अपने घर पैदल जा रहे थे. गांव के नजदीक बने पुल के पास पहुंचते ही ब्लू रंग का जैकेट पहने एक व्यक्ति ने बम से हमला कर दिया. इसमें वह घायल हो गये.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन