पर्यवेक्षकों को छठ घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश

छठ महापर्व को लेकर चकाई पहुंचे डीआरडीए राकेश कुमार सिंह ने बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया.
चकाई. छठ महापर्व को लेकर चकाई पहुंचे डीआरडीए राकेश कुमार सिंह ने बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. वहीं प्रखंड कार्यालय एवं उसके आस पास फैली गंदगी को देख उन्होंने बीडीओ से अविलंब साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने प्रखंड में जितने भी छठ घाट हैं उन घाटों को भी मौके पर मौजूद प्रवेक्षकों से छठ घाट की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ से कहा कि सभी छठ घाट का मुआयना कर जहां गंदगी हो वहां तुरंत सफाई करवायी जाय ताकि छठवर्तियों को परेशानी ना हो. साथ में घाटों की बेरेकेटिंग का भी निर्देश दिया ताकि अर्घ देने के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे. मौके सभी प्रवेक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




