ePaper

15 दिनों में जियो-टैगिंग व एक सप्ताह में ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश

Updated at : 03 Jan 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों में जियो-टैगिंग व एक सप्ताह में ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश

चकाई प्रखंड में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीजी राम जी ग्रामीण विकास योजना के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीजी राम जी ग्रामीण विकास योजना के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. शनिवार को डीडीसी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के बाद प्रशासन अब एक्टिव मोड में आ गयी है. कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को ‘युक्तधारा पोर्टल’ पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है. विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि पोर्टल पर प्रविष्टि से पूर्व योजना स्थल की जियो-टैगिंग करना अनिवार्य है. इसके लिए सभी पंचायत रोजगार सेवकों को 15 दिनों का समय दिया गया है ताकि वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले मैपिंग का कार्य पूरा किया जा सके. समीक्षा के दौरान प्रखंड में मजदूरों के ई-केवाईसी की स्थिति पर चिंता जताई गई. चकाई प्रखंड में अब तक केवल 65 प्रतिशत मजदूरों का ही ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो सका है जो विभागीय लक्ष्य से काफी कम है. अब रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया है कि अगले एक सप्ताह के अंदर इस आंकड़े को बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत के स्तर पर लाया जाय. कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जियो-टैगिंग और केवाईसी कार्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन