ePaper

दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Updated at : 13 May 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

प्रखंड क्षेत्र की नुमर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो कोल्हुआ केवाल गांव में मंगलवार को जीविका ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरहट. प्रखंड क्षेत्र की नुमर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो कोल्हुआ केवाल गांव में मंगलवार को जीविका ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों जीविका दीदियों ने भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में बतौर वक्ता शामिल विशेषज्ञों ने महिलाओं को जीविका, स्वयं सहायता समूह, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, महिला उद्यमिता योजना, स्वच्छता मिशन और आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने बताया कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि वे सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं. कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है. उन्होंने कहा कि अब वे न केवल खुद कमा रही हैं, बल्कि परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है. कई महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्होंने बीड़ी बनाना छोड़कर सरकारी योजनाओं से जुड़कर बेहतर जीवनशैली अपनाई है. कार्यक्रम में गांव की उन महिलाओं की भी चर्चा हुई जो अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं. उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर विचार किया गया. साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारियां एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से भी प्रदर्शित की गयीं. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी शंभू नाथ सुधाकर तथा जीविका के कई कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन