सनकी पुत्र ने माता- पिता व भाई को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
सनकी पुत्र ने माता- पिता व भाई को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के बिजुआही गांव में शुक्रवार को सनकी पुत्र ने माता-पिता और छोटे भाई को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमुई सदर थाना क्षेत्र के बिजुआही गांव में शुक्रवार को सनकी पुत्र ने माता-पिता और छोटे भाई को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है. परिजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में कुलदीप मंडल, उनकी पत्नी कुसुम देवी और छोटा पुत्र सुधांशु कुमार शामिल हैं. घायल सुधांशु कुमार ने बताया कि हम लोग तीन भाई है और तीनों भाइयों के बीच दो वर्ष पूर्व घर और जमीन का बंटवारा हो चुका है. इसके बावजूद उनके हिस्से की जमीन को जबरन मेरा बड़ा भाई संजीव कुमार मंडल हड़पना चाहता है. जिसका विरोध करने पर बड़ा भाई संजीव कुमार मंडल अपनी पत्नी रामवती देवी और साला अवध म��डल के साथ आया और घर का ताला तोड़कर सारे सामान को तोड़फोड़ कर फेंक दिया और लाठी- डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे माता-पिता को भी पीटकर घायल कर दिया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन