JAMUI NEWS : विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
JAMUI NEWS : विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को दी गयी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मलयपुर के बस्ती पर स्थित प्रमिला विवाह भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई से विनीत कुमार की रिपोर्ट :

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मलयपुर के बस्ती पर स्थित प्रमिला विवाह भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

जागरूकता शिविर का विषय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए सितारा योजना 2023 थी. जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे तथा पारा विधिक सेवक मोहन कुमार मांझी के द्वारा किया गया. पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित लोगों को सितारा योजना के विषय में बताया जिसमे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के सशक्तिकरण के लिए एक उल्लेखनीय पहल है जो उन्हें समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है. इस योजना के तहत उनके पुनर्वास शिक्षा रोजगार के लिए प्रशिक्षण कानूनी सलाह एवं सेवा चिकित्सा तथा समाज में समान अवसर दिलाने का प्रयास किया जाता है. यह योजना ट्रांसजेंडर लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए लागू की गई. प्रत्येक जिला में इसके लिए एक समिति गठित है जो ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करती है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके कानूनी अधिकार के संरक्षण एवं सहायता सेवा के लिए उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार दिनांक 4 मई से 8 मई तक इस योजना के तहत विधिक सेवा अभियान चला रहा है जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. जिसमें उनका आधार कार्ड का निर्माण स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी समस्याएं तथा उनकी पुनर्वास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय की मुखिया रानी किन्नर से आग्रह किया ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी ड़ी किसी भी समस्या का निराकरण के लिए आप प्राधिकार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. प्राधिकार द्वारा दी जा रही विधिक सहायता सलाह एवं सेवा पूरी तरह निशुल्क है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन